पीएम मोदी 25 दिसंबर को किसानों को देंगे सौगात, सीएम चौहान बाबई, होशंगाबाद से किसानों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 25 दिसंबर को किसानों को देंगे सौगात, सीएम चौहान बाबई, होशंगाबाद से किसानों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 25 दिसंबर को किसानों को देंगे सौगात, सीएम चौहान बाबई, होशंगाबाद से किसानों को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: December 24, 2020 2:44 pm IST

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18 हजार करोड़ रूपए का अंतरण (वर्चुअली) करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 78 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

Read More: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली नई पदस्थापना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद जिले के बाबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 11 बजे से मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन होगा तथा दोपहर 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली किसानों को संबोधित करेंगे।

Read More: विपक्ष के आरोपों पर बरसे सीएम भूपेश बघेल, कहा- हां हमने कर्ज लिया, लेकिन किसानों का कर्ज पटाने के लिए… हमें छत्तीसगढ़िया होने पर ‘अभिमान’

कार्यक्रम को दूरदर्शन मध्यप्रदेश तथा अन्य चैनलों के माध्यम से सीधे देखा जा सकता है। साथ ही वेबलिंक Webcast.gov.in/mp/cmevents, फेसबुक लिंक /CMmadhyapradesh, /Jansampark. madhyapradesh एवं ट्विटर लिंक @Cmmadhyapradesh, @jansamparkMP के माध्यम से भी सीधे देखा जा सकता है।

Read More: इस्पात उद्योग के लिए 2020 ‘आपदा’ रहा, 2021 में अच्छे दिनों की उम्मीद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"