डॉ पुनीत गुप्ता की पतासाजी करने में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, जानिए पूरी बात

डॉ पुनीत गुप्ता की पतासाजी करने में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, जानिए पूरी बात

डॉ पुनीत गुप्ता की पतासाजी करने में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, जानिए पूरी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 5, 2019 2:44 pm IST

रायपुर। स्वर्गीय दाउ कल्याण सिंह अस्पातल अस्पताल में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी डॉ पुनीत गुप्ता की पतासाजी करने के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस वैसे तो डॉ पुनीत गुप्ता के स्थानीय निवास और कार्यालय में लगातार छापेमारी की बात कह रही है लेकिन पुलिस को यही नहीं पता कि डॉ पुनीत गुप्ता छत्तीसगढ़ या देश में है या भारत छोड़कर फरार हो चुका है।

यह बात खुद पुलिस के आला अधिकारी कबूल कर रहे हैं कि उन्होने अभी तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों के एयरपोर्ट से यह जानकारी नहीं मांगी है कि इस नाम के व्यक्ति ने देश के अंदर या विदेश यात्रा की है कि नहीं। अब जब पुलिस डॉ पुनीत गुप्ता के घर छापा मारकर नोटिस चस्पा कर रही है तो ऐसे में पुलिस की कार्रवाई अंधेरे में तीर चलाने जैसी प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें :  दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 

वहीं पुलिस ने शुक्रवार को डीकेएस अस्पताल में दबिश देकर वहां लॉकर खुलवाए, लेकिन पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन लॉकर्स में कुछ नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक इन लॉकर्स का उपयोग किया ही नहीं गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"