शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा बिहार से हुआ गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा बिहार से हुआ गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा बिहार से हुआ गिरफ्तार, 4 साल से था फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 11, 2020 3:16 pm IST

रायपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 4 साल से फरार था, लेकिन कानून के लंबे हाथ से बच नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामला 2016 का है।

Read More: भाजपा नेता सुंदरानी ने कहा, PL पुनिया के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत हो कार्रवाई, वरना कोर्ट जाएगी बीजेपी

मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में एक युवक ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था। लेकिन आरोपी युवक ने रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर उसे अकेली छोड़कर बिहार फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी बिहार के सीतामढ़ी में है, तो छत्तीसगढ़ पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के एसपी से बात कर आरोपी को धर दबोचा।

Read More: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया और रियान पराग ने निभाई अहम भूमिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"