मजिस्ट्रेट की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक को किया अधमरा, एसपी ने टीआई को किया लाइन अटैच

मजिस्ट्रेट की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक को किया अधमरा, एसपी ने टीआई को किया लाइन अटैच

मजिस्ट्रेट की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक को किया अधमरा, एसपी ने टीआई को किया लाइन अटैच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 27, 2020 3:37 am IST

शिवपुरी । फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यायाम शाला के पास मजिस्ट्रेट की मां को गाली देना युवक को इतना महंगा पड़ा कि पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई कर दी ।

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित 1 लाख 50 हजार 793, स्वस्थ हुए 64 हजार 277

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, युवक की हालत सीरियस है। मामला शिवपुरी के घोषी पुरा इलाके का है। काशीदेवी की बेटी कल्पना कोतवाल अशोकनगर में मजिस्ट्रेट है और वो अपनी मां से मिलने आई थी। जब मजिस्ट्रेट मां से मिलकर जाने लगी तभी रास्ते में बाइक से दो लड़के निकले और किसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया ।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में 1 जून से दर्शनार्थियों के लिए खुलेंगे मंदिर के पट, 52 म…

इस दौरान मजिस्ट्रेट ने पुलिस को बुलाया और अपनी मां से थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत आरोपी विक्की को पकड़कर थाने लेकर बेदम धुनाई कर दी । उसे जब तक मारा गया तब तक वो बेहोश नहीं हो गया । पुलिस ने बाद में विक्की के परिजन को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। वहीं इस सारे मामले पर एस पी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी है ।


लेखक के बारे में