Video: पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, फिल्मी गानों पर झूमे अधिकारी, तो महिलाओं ने लगाए ठुमके

Video: पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, फिल्मी गानों पर झूमे अधिकारी, तो महिलाओं ने लगाए ठुमके

Video: पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, फिल्मी गानों पर झूमे अधिकारी, तो महिलाओं ने लगाए ठुमके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 16, 2020 1:58 am IST

गुना: शहर में इस बार मकर सक्रांति के पर्व को पुलिस ने अनोखे अंदाज में मनाया। हर बार जहां त्यौहार के दिन पुलिस अपनी ड्यूटी में व्यस्त रहती थी, वहीं इस बार गुना के लाल परेड ग्राउंड में सभी पुलिसकर्मियों व उनकी पत्नी व बच्चों के लिए भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिसकर्मियों के लिए खेलकूद, डांसिंग, पतंगबाजी, रस्साकसी, व अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित किया गया था। इस दौरान सभी ने मिलकर इन कार्यक्रमों का जमकर लुफ्त उठाया।

Read More: सर्राफा व्यापारी से लूट, व्यापारी के कार के सामने लूटेरों ने गिरा दी बाइक, फिर 10 लाख के आभूषण लेकर हुए फरार

ऐसा पहली बार हुआ था कि त्योहार के दिन पुलिसकर्मियों ने दिनीभर की थकान के बाद अपने परिवार वालों के साथ एंज्वॉय किया है। इस बार पुलिस के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक साथ इस त्यौहार की खुशियों को साझा किया, गुना में पुलिस के इस “फील गुड” अंदाज की झलकियां कुछ इस तरह देखने को मिली, तो वही गुना एसपी राहुल लोढ़ा भी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। इस अनोखे पर्व को सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सराहा, साथ ही पुलिस के इस फीलगुड को देखकर यह भी लगा कि अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की तरह पुलिस भी अब त्योहारों का लुत्फ कुछ इस तरह उठा सकती है।

Read More: प्रेमिका पर केरोसीन छिड़ककर लगाई आग ! ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति में पहुंचाया अस्पताल

गुना एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर पुलिस का फीलगुड आयोजन किया गया था। पहली बार हुआ इस तरह का आयोजन किय गया है। त्योहारों में शहर की सुरक्षा में पुलिस व्यस्त रहती है, लेकिन इस बार सबके साथ मिलकर त्यौहार मनाया। इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

Read More: सूपेबेड़ा से लौटने के बाद विशेषज्ञों ने दिए सुझाव, स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी का अध्ययन करने जाएगी आंध्रप्रदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"