किस्टाराम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, फोर्स को भारी पड़ता देख कैंप छोड़ भाग गए माओवादी
किस्टाराम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, फोर्स को भारी पड़ता देख कैंप छोड़ भाग गए माओवादी
सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा के किस्टाराम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। किस्टाराम में नक्सलियों के कैंप की सूचना पर सुरक्षाबलों ने उनके मांद में दबिश दी।
पढ़ें- इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में खुलेंगे अग्निशमन केन्द्र, सड़कों के निर्माण में फ्लाई एश के उपयोग को दी …
दोनों तरफ से कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है नक्सलियों ने यहां अस्थाई कैंप लगा रखा था। मौके से नक्सली सामान जब्त किया गया है।
पढ़ें- अब नक्सली नेता पापा राव की मौत की खबरें तेज, हाल में माओवादियों के …
बता दें बुधवार को सीआरपीएफ डीजी ने पुलिस और सीआरपीएफ अफसरों से बैठक कर नई रणनीति के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही थी। बैठक के एक दिन बाद ही नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में तेजी आ गई है।
पढ़ें- हम ‘गांधी, नेहरू, भगत सिंह, पटेल, अशफाक, चंद्रशेखर जैसे ‘आजादी’ के ..
अपहरणकर्ताओं ने सोमानी को रिहा किया

Facebook


