चाकूबाजों के खिलाफ एक्शन मोड पर आई पुलिस, चलाएगी विशेष अभियान, 20 थानों में 550 लोगों की हुई पहचान

चाकूबाजों के खिलाफ एक्शन मोड पर आई पुलिस, चलाएगी विशेष अभियान, 20 थानों में 550 लोगों की हुई पहचान

चाकूबाजों के खिलाफ एक्शन मोड पर आई पुलिस, चलाएगी विशेष अभियान, 20 थानों में 550 लोगों की हुई पहचान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 17, 2020 6:22 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस ने चाकूबाजों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि चाकूबाजों के ​खिलाफ इस अभियान में पुलिस ने 5 सब डिवीजन के अंतर्गत 20 थानों में 550 चाकूबाजों की पहचान की है। इस अभियान के लिए वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने सभी थानेदारों निर्देश जारी किया दिया है।

Read More: ग्रामीण विकास मंत्री TS सिंहदेव ने ली जिला पंचायतों के CEO की बैठक, ‘गोधन न्याय योजना’ सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि राजधानी रायपुर में आए दिन लूट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिनों भी चाकूबाजों ने कोंडागांव के एक व्यापारी पर हमला कर दिया था, जिससे कारोबारी की मौत हो गई। वहीं, कुछ दिनों पहले ही चाकूबाजों ने IBC24 के वाहन चालक पर हमला कर ​मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो गए थे।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2515 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत

वहीं दूसरी ओर नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम #IBC24AgainstDrugs के बाद पुलिस और प्रशासन ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ तोबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक 11 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के दौरान पैडलरों ने कई रसूखदारों के नाम का खुलासा किया है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी बड़े तस्कर को नहीं पकड़ा और न ही अभी तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई है।

Read More: ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत मोदी सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 2 लाख 20 हज़ार रुपए?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"