हुक्के का कश लगाते हुक्का बार में युवतियों के साथ बैठे थे युवक, अचानक आ धमकी पुलिस की टीम

हुक्के का कश लगाते हुक्का बार में युवतियों के साथ बैठे थे युवक, अचानक आ धमकी पुलिस की टीम

हुक्के का कश लगाते हुक्का बार में युवतियों के साथ बैठे थे युवक, अचानक आ धमकी पुलिस की टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 23, 2019 4:41 pm IST

बिलासपुर: पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर में हुक्का बार बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईकमान से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने बिलासपुर के पांच हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को कई युवक-युवती हुक्काबार में कश लगाते मिले। बाद में समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं बार मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ कोटापा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Read More: खाली था बेड फिर भी मरीज को सुला दिया जमीन पर, अचानक निरीक्षण करने आ धमके कलेक्टर, फिर…

दरअसल प्रदेश में संचालित हुक्काबारों को लेकर सरकार सख्त है। गृह मंत्री ने इस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। रविवार को इसी कड़ी में बिलासपुर में पुलिस ने आधा दर्जन हुक्काबारों में छापा मारा। जिसमें कई युवक-युवती देर रात तक हुक्काबार में कश लगाते मिले। बार संचालको व कर्मचारियों पर कोटापा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। गृहमन्त्री ने आगे भी बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में हुक्काबारों पर कार्रवाई जारी रखने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Read More: पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के खिलाफ दंतेवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की शिकायत, जानिए क्या है मामला?

हुक्का बार में कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्लानिंग कर हुक्काबार पर कार्रवाई चल रही है, यहां भी छापेमारी हुई। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, कहा- आप बड़े लोगों की चिंता कीजिए, हमें चिंता है छोटे लोगों की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"