पुलिस ने जब्त किया लाखों रुपए का गुटखा और गुड़ाखू, लॉक डाउन के बीच चल रहा था नशे का अवैध कारोबार!
पुलिस ने जब्त किया लाखों रुपए का गुटखा और गुड़ाखू, लॉक डाउन के बीच चल रहा था नशे का अवैध कारोबार!
रायपुर: कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया है। इस दौरान सरकार ने कई गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान सरकार ने गुटखा, तंबाकू सहित अन्य नशीली सामाग्रियों पर रोक लगा दी है। इसी बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पंडरी पुलिस ने मोवा इलाके से 40 लाख का ज्यादा गुटखा और गुड़ाखू जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पंडरी पुलिस ने सोमवार शाम कृष्णा विहार कॉलोनी मोवा निवासी रॉबिन गुरुबक्षाणी के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने लाखों रुपए का गुटखा और गुड़ाखू जब्त किया है। जब्त किए गए सामानों की कीमत 40 रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Facebook


