दवाखाना की आड़ में बेच रहा था शराब, पुलिस ने दबिश देकर BAMS डॉक्टर सहित दो खरीददार को दबोचा

दवाखाना की आड़ में बेच रहा था शराब, पुलिस ने दबिश देकर BAMS डॉक्टर सहित दो खरीददार को दबोचा

दवाखाना की आड़ में बेच रहा था शराब, पुलिस ने दबिश देकर BAMS डॉक्टर सहित दो खरीददार को दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 21, 2019 1:38 am IST

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर के एक दवाखाना की आड़ में शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बीएएमएस डाक्टर के क्लीनिक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित दो खरीददारों को गिरफ्तार किया है।

Read More: 151 नगरीय निकायों के लिए आज सुबह 8 बजे से डाले जाएंगे वोट, 40 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रायपुर के तरूण नगर इलाके में सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को बीएएमएस डॉक्टर खोडस वर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दवाखाना की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने साढ़े 5 लीटर शराब भी जब्त किया है। मामले में डॉक्टर खोडस वर्मा ने बताया कि पहली बार शराब बेचने के लिए लाया था। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि डॉक्टर शराब कहां से और किससे लाया था।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव: मंत्री अकबर ने किया जीत का दावा, कहा- सरकार के कामकाज पर जनता लगाएगी मुहर

इधर देवेंद्र नगर पुलिस ने फोकट पारा स्थित मनोकामना शिव मंदिर से 17 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ा है। हालांकि शराब किस व्यक्ति ने रखा है। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब चुनाव के दौरान वोटरों को बांटने के लिए लाई गई थी। पकड़ी गई अंग्रेजी शराब चंड़ीगढ़ से मंगवाई गई थी।

Read More: कांग्रेस ने 4 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया, 4 में से 3 शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"