थान प्रभारी ने पूर्व भाजपा पार्षद को पीटा, FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर लामबंध हुए कार्यकर्ता

थान प्रभारी ने पूर्व भाजपा पार्षद को पीटा, FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर लामबंध हुए कार्यकर्ता

थान प्रभारी ने पूर्व भाजपा पार्षद को पीटा, FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर लामबंध हुए कार्यकर्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 9, 2020 2:15 am IST

राजिम: पूर्व भाजपा पार्षद भूपेंद्र सोनी की पिटाई के मामले को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोबरा नवापारा थाने का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते रहे, लेकिन गोबरा नवापारा थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताकर एफआईआर करने से इनकार कर दिया।ठाकुर के रवैए को देखकर भाजपाई उनसे शिकायती आवेदन लेकर भूपेंद्र का डॉक्टर मुलाहिजा कराने की मांग करने लगे, लेकिन आखिर तक ठाकुर इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। अंतत: रात 10:30 बजे भाजपाई एक शिकायती आवेदन देकर लौट आए।

Read More: राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

घटना के बारे में बताया जाता है कि आज दोपहर एनआरसी, सीएबी और सीएए के विरोध में सीपीआई द्वारा अभनपुर में रैली और सभा का आयोजन किया गया था। सभा में वक्ताओं द्वारा कथित तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ टिप्पणी कर दी गई, जो कुछ दूर पर मौजूद भूपेंद्र को नागवार गुजरी। उसने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विरोध प्रदर्शित किया, जिस पर आयोजकों और भूपेंद्र के मध्य विवाद होने लगा। यह देखकर थाना प्रभारी बोधन साहू भूपेंद्र को लेकर थाना आ गए। भूपेंद्र के अनुसार थाने में बोधन साहू ने उनके साथ अश्लील गाली—गलौज करते हुए पुलिसिया पट्टे से बेदर्दी से मारपीट की और फिर बिना मुलाहिजा कराए और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। इस संबंध में जब अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू से चर्चा की गई तो उन्होंने भूपेंद्र के साथ मारपीट किए जाने के आरोप को खारिज कर दिया।

Read More: सास सहित पत्नी को उतारा मौत के घाट, तलाक विवाद में पति ने हैरतअंगेज वारदात को दिया अंजाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"