‘पुलिस वालों ने बना दी जोड़ी’ अलग रह रहे पति पत्नी को दोबारा मिलवाया, थाने में ही कराई शादी

'पुलिस वालों ने बना दी जोड़ी' अलग रह रहे पति पत्नी को दोबारा मिलवाया, थाने में ही कराई शादी

‘पुलिस वालों ने बना दी जोड़ी’ अलग रह रहे पति पत्नी को दोबारा मिलवाया, थाने में ही कराई शादी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 18, 2021 10:50 am IST

कटनी: बहरी नगर थाने में एक अनोखा मामला देखने को मिला, यहां पर पुलिसवालों ने थाने में एक जोड़े की विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। दरअसल ये दोनों पति-पत्नी सालों से अलग रहे थे। पति अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने जा रहा था, जिसकी परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Read More: बैल नहीं तो खुद ही खेत जोत रहे भाई-बहन, पिता की मौत के बाद परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने बुलाकर उन्हें समझाया और फिर से साथ रहने के लिए तैयार करवा लिया। इस दौरान पुलिस वालों ने पति-पत्नी को दूल्हा-दुल्हन बनाकर जयमाला करवाई। मंत्र उच्चारण और ढोल नगाड़ों के साथ विवाह संपन्न कराया। थाने में हुए विवाह में पुलिसकर्मियों के साथ थाना प्रभारी भी शामिल हुए.थाना परिसर में हुई शादी की चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है।

Read More: सांसद सरोज पांडेय के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग.. फिजिकल कोर्ट में हो सकती है गवाही, लेखराम साहू ने लगाई है याचिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"