Lucknow Car Fire Accident Video: चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में सब खत्म…देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Lucknow Car Fire Accident Video: चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में सब खत्म...देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Lucknow Car Fire Accident Video: चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में सब खत्म…देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Lucknow Car Fire Accident Video: चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में सब खत्म...देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो /image: IBC24 File

Modified Date: August 7, 2026 / 12:44 pm IST
Published Date: August 7, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई
  • कार में फंसे युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई
  • फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

लखनऊ। Lucknow Car Fire Accident Video: लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार के अंदर मौजूद युवक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

देखते ही देखते जलकर राख हुई कार (Lucknow Car Fire)

Lucknow Car Fire Accident Video प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बीकेटी इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

अंदर बैठे युवक की दर्दनाक मौत (Car Fire Accident)

Lucknow Car Fire Accident Video आग बुझने के बाद जब गाड़ी के अंदर देखा गया, तो युवक का शव बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही पुलिस कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

देखें वीडियो –

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.