मध्य प्रदेश में तख्तापलट! दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- जो सही कांग्रेसी है वह….
मध्य प्रदेश में तख्तापलट! दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- जो सही कांग्रेसी है वह....
भोपाल। मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो सही कांग्रेसी है वह कांग्रेस में रहेगा। मेरे लिए तो सब हमेशा ऑल इज वैल है। सिंधिया से बात करने की कोशिश कर रहे है बताया जा रहा है, उन्हें स्वाइन फ्लू है।
Read More News: सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी से देर रात मुलाकात कर सकते हैं ज्…
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है उसे जो भी ठुकराएगा उसे प्रदेश की जनता जवाब देगी। इधर राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि मप्र में मौजूदा संकट जल्द ही समाप्त हो जाएगा और नेता मतभेदों को हल करने में सक्षम होंगे। जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए राज्य को एक स्थिर सरकार की आवश्यकता है।
Read More News: अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जार…
सोमवार को दिनभर चले राजनीतिक दांवपेच के बाद आखिरकार कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया, जानकारी के अनुसार सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद मंत्रियों ने ही मंत्रीमंडल के पुनर्गठन की मांग की, जिसके बाद सभी ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
Read More News: मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट
मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद इधर भाजपा में खलबली मच गई। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गजों को भोपाल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। नरेन्द्र सिह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे सहित बीजेपी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों को भी बुलाया गया।
बहुमत साबित करना पड़ेगा
इस स्थिति में अब 105 विधायकों के साथ सरकार को बहुमत साबित करना पड़ेगा, वहीं सरकार में भाजपा के विधायकों को शामिल करने पर विचार चल रहा है, कई भाजपा विधायकों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो इसके अलावा सीएम कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। यदि सिंधिया नहीं माने तो व्हिप जारी कर विशेष सत्र बुलाकर सिंधिया समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
Read More News: CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए नई तारीखें, दिल्ली हिंसा के कारण स्थगित की थी परीक्षाएं

Facebook


