शिक्षक भर्ती को लेकर गरमाई सियासत, रमन सिंह के ट्वीट पर मंत्री अकबर बोले- स्कूल खोलेंगे तब ज्वॉइनिंग दे दी जाएगी

शिक्षक भर्ती को लेकर गरमाई सियासत, रमन सिंह के ट्वीट पर मंत्री अकबर बोले- स्कूल खोलेंगे तब ज्वॉइनिंग दे दी जाएगी

शिक्षक भर्ती को लेकर गरमाई सियासत, रमन सिंह के ट्वीट पर मंत्री अकबर बोले- स्कूल खोलेंगे तब ज्वॉइनिंग दे दी जाएगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 2, 2021 4:26 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। रमन सिंह ने ट्वीट किया कि विज्ञापन और बयानों में 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती हो गई है, तो फिर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं वो कौन हैं? युवा जूता पालिश और मुंडन कराकर हक के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार को अब कुछ सुनाई नहीं देता।

Read More: सीएम तीरथ रावत ने रात 9.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान

इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अभी तक नियुक्ति नहीं होना इन लोगों के साथ खिलवाड़ है युवाओं के साथ खिलवाड़ है। बीजेपी नेताओं के बयान पर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने पलटवा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। वहीं, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि जब स्कूल खोलेंगे तब ज्वॉइनिंग दे दी जाएगी।

Read More: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, प्रदेश में आज हुए 54 मरीज स्वस्थ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"