School Closed Or Open : 8 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या बंद? प्रशासन ने जारी किया बड़ा अपडेट, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते 8 अगस्त को स्कूलों को लेकर अलग-अलग फैसले लिए गए हैं। कुछ जिलों में स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कई शहरों में फिलहाल सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित होंगी। प्रशासन ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की बात कही है।

School Closed Or Open : 8 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या बंद? प्रशासन ने जारी किया बड़ा अपडेट, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

School Closed Or Open

Modified Date: August 7, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: August 7, 2026 9:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर में 8 अगस्त के लिए फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
  • गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के कारण 4 से 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
  • बुलंदशहर में 8 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

नई दिल्ली : School Closed Or Open :  देश में अलग-अलग राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के बीच 8 अगस्त 2026 को स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पूरे देश में एक साथ कोई केंद्रीय छुट्टी घोषित नहीं की गई है और संबंधित जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसले ले रहे हैं।

खुले रहेंगे स्कूल

राजधानी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में फिलहाल दिल्ली शिक्षा निदेशालय या संबंधित जिला प्रशासन द्वारा 8 अगस्त के लिए आधिकारिक छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, यानी यहाँ स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।हालांकि, स्थानीय स्तर पर अत्यधिक जलभराव या बारिश बढ़ने पर तड़के आपातकालीन फैसला लिया जा सकता है।

4 से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश

दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में कांवड़ यात्रा के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और रूट डायवर्जन को देखते हुए 4 से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, बुलंदशहर में मौसम के मिजाज और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.