थमा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को है मतदान

थमा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को है मतदान

थमा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को है मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 1, 2020 12:58 pm IST

भोपाल/रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज उपचुनाव के प्रचार के लिए अंतिम दिन था। दोनों राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शाम 6 बजे के बाद थम गया है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व इन सीटों के प्रत्याशी सिर्फ व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से ही अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर सकेंगे। सभी प्रकार की चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा इत्यादि, दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से होने वाले चुनाव प्रचार पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई।

Read More: मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

बता दें कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों और छत्तीसगढ़ की एक मात्र मरवाही सीट पर उपचुनाव है। प्रचार के अंतिम दिन तक भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरजोर ताकत झोंकी है। गोरतलब है कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Read More: सीएम भूपेश ने कहा हमने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा, मुंबई से ड्रग पैडलर पकड़कर लाए, प्रदेश में लंबे समय से चला रहा नशे का कारोबार

मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में हैं ये उम्मीदवार

1. जौरा- पंकज उपाध्याय (कांग्रेस) – सुबेदार सिंह राजौधा (भाजपा) – सोनेराम कुशवाह (बसपा)
2. सुमावली – अजय सिंह कुशवाह (कांग्रेस) – एंदल‍ सिंह कंषाना (भाजपा) – राहुल डंडौतिया (बसपा)
3. मुरैना – राकेश मावई (कांग्रेस) – रघुराज सिंह कंषाना (भाजपा) – रामप्रकाश राजौरिया (बसपा)
4. दिमनी – रविंद्र सिंह तोमर (कांग्रेस) – गिर्राज डंडौतिया (भाजपा) – राजेंद्र सिंह कंषाना (बसपा)
5. अंबाह (अजा) – सत्य प्रकाश रखवार (कांग्रेस) – कमलेश जाटव (भाजपा) – भानूप्रताप संखवार (बसपा)
6. मेहगांव – हेमंत कटारे (कांग्रेस) – ओपीएस भदौरिया (भाजपा) – योगेश नरवरिया (बसपा)
7. गोहद (अजा) – मेवाराम जाटव (कांग्रेस) – रणवीर सिंह जावट (भाजपा) – जसवंत पटवारी (बसपा)
8. ग्वालियर – सुनील शर्मा (कांग्रेस) – प्रद्युम्न सिंह तोमर (भाजपा) – हरपाल मांझी (बसपा)
9. ग्वालियर पूर्व – सतीश सिकरवार (कांग्रेस) – मुन्नालाल गोयल (भाजपा) – महेश बघेल (बसपा)
10. डबरा (अजा) – सुरेश राजे (कांग्रेस) – इमरती देवी (भाजपा) – संतोष गौड (बसपा)
11. भांडेर (अजा) – फूलसिंह बरैया (कांग्रेस) – रक्षा संतराम सरौनिया (भाजपा) – महेंद्र बौद्ध (बसपा)
12. करैरा (अजा) – प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस) – जसमंत जाटव छितरी (भाजपा) – राजेंद्र जाटव (बसपा)
13. पोहरी – हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस) – सुरेश धाकड़ (भाजपा) – कैलाश कुशवाह (बसपा)
14. बामोरी – कन्हैयालाल अग्रवाल (कांग्रेस) – महेंद्र सिंह सिसौदिया (भाजपा) – रमेश डाबर (बसपा)
15. अशोक नगर (अजा) – आशा दोहरे (कांग्रेस) – जजपाल सिंह जज्जी (भाजपा) – सुश्री स्ट्रोम बिलिन भंडारी (बसपा)
16. मुंगावली – कन्हैयालाल लोधी (कांग्रेस) – बृजेंद्र सिंह यादव (भाजपा) – वीरेंद्र शर्मा (बसपा)
17. सुरखी – पारुल साहू (कांग्रेस) – गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा) – गोपाल प्रसाद अहिरवार (बसपा)
18. मलहरा – रामसिया भारती (कांग्रेस) – प्रद्युम्न सिंह लोधी (भाजपा)
19. अनूपपुर (अजजा) – विश्वनाथ सिंह कुंजाम (कांग्रेस) – बिसाहू लाल सिंह (भाजपा) – सुशील सिंह परस्ते (बसपा)
20. सांची (अजा) – मदनलाल चौधरी अहिरवार (कांग्रेस) – डा. प्रभुराम चौधरी (भाजपा) – पूरनलाल अहिरवार (बसपा)
21. ब्यावरा – रामचंद्र दांगी (कांग्रेस)- नारायण सिंह पवार (भाजपा) – गोपाल सिंह भिलाला (बसपा)
22. आगर (अजा) – विपिन वानखेड़े (कांग्रेस) – मनोज ऊंटवाल (भाजपा) – गजेंद्र बंजारिया (बसपा)
23. हाटपीपल्या – राजवीर सिंह बघेल (कांग्रेस) – मनोज चौधरी (भाजपा) – राजेश नागर (बसपा)
24. मांधाता – उत्तम राजनारायण सिंह (कांग्रेस) – नारायण पटेल (भाजपा) – डा. जितेंद्र वासिंदे (बसपा)
25. नेपानगर (अजजा) – रामकिशन पटेल (कांग्रेस) – सुमित्रा देवी कास्डेकर (भाजपा) – भल सिंह पटेल (बसपा)
26. बदनावर – कमल पटेल (कांग्रेस) – राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) – ओम प्रकाश मालवीय (बसपा)
27. सांवेर (अजा) – प्रेमचंद गुड्ड (कांग्रेस) – तुलसीराम सिलावट (भाजपा) – विक्रम सिंह गहलोत (बसपा)
28. सुवासरा – राकेश पाटीदार (कांग्रेस) – हरदीप सिंह दांग (भाजपा) – शंकर लाल चौहान (बसपा)

Read More: बॉलीवुड और समाज सेवा से जुड़ी 130 नामी ​हस्तियों ने की फ्रांस हमले की निंदा, नसीरुद्दीन शाह, जावेद अख्तर समेत कई नाम शामिल

छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में हैं ये उम्मीदवार

मरवाही विधानसभा सीट: डॉ केके ध्रुव (कांग्रेस), भाजपा गंभीर सिंह (भाजपा)

Read More: विमानों, रेस्तरां, किराने की दुकानों में खतरे की तुलना आसानी से नहीं की जा सकती है: वैज्ञानिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"