कोरोना संक्रमित मरीज के घर के बाहर फिर से चस्पा होगा पोस्टर, एक दो दिन में लागू होगा माइक्रो कंटेनमेंट फॉर्मूला
कोरोना संक्रमित मरीज के घर के बाहर फिर से चस्पा होगा पोस्टर, एक दो दिन में लागू होगा माइक्रो कंटेनमेंट फॉर्मूला
भोपाल। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य सरकार नया प्रयोग करने जा रही है। जिला प्रशासन अब गली या मोहल्ले को कंटेनमेंट नहीं बल्कि जिस घर में संक्रमित मरीज मिलेगा उसके घर के बाहर पोस्टर लगाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन जारी, पीएम मोदी, सीएम शिवराज बैठक में मौजूद
जिला प्रशासन ने इस फॉर्मूला को माइक्रो कंटेनमेंट का नाम दिया है। एक दो दिन में यह फॉर्मूला लागू किया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर के सहित 10 जिलों में संक्रमण को प्रभाव ज्यादा है। वहीं इन 10 जिलों में माइक्रो कंटेनमेंट बनेंगे।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्टइंडीज लीजेंड्स
मध्यप्रदेश में बुधवार को 832 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो साल 2021 में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इंदौर में सबसे ज्यादा 232 इसके बाद भोपाल में 196 नए मामलों की पुष्टि की गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 5,616 हो गई है। अब तक कुल मामले 2 ,71, 040 हो गए हैं।
Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद
मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों के रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री आज बैठक करेंगे। कलेक्टर्स ,कमिश्नर, CMHO, मेडिकल कॉलेज के डीन मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना संक्रमण के फैलाव को कम करने बड़े आदेश दे सकते हैं।

Facebook


