प्रशांत कुमार मिश्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए कार्यवाहक चीफ जस्टिस, 1 जून से संभालेंगे कार्यभार

प्रशांत कुमार मिश्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए कार्यवाहक चीफ जस्टिस, 1 जून से संभालेंगे कार्यभार

प्रशांत कुमार मिश्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए कार्यवाहक चीफ जस्टिस, 1 जून से संभालेंगे कार्यभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 24, 2021 12:03 pm IST

बिलासपुर: प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। 1 जून से वे अपना पदभार संभालेंगे। कानून मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि 31 मई को चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन सेवानिवृत होने की बाद जस्टिस मिश्रा बतौर कार्यवाहक चीफ जस्टिस अपना पद संभालेंगे ।

Read More: CGPSC ने बिना संशोधित मॉडल आंसर जारी कर दिया परिणाम, अधिकारियों की मनमानी से परीक्षार्थी परेशान

बता दें कि, जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने BSC एलएलबी करने के बाद 4 सितंबर 1987 को वकालत शुरू की। उन्होंने मध्यप्रदेश के जिला कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू की , बाद में वो मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और फिर छत्तीसगढ़ बनने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे। राजस्व और क्रिमिनल केस में दक्षता रखने वाले जस्टिस मिश्रा अतिरिक्त महाधिवक्ता के अलावे महाधिवक्ता की भी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में संभाल चुके हैं। 10 दिसंबर 2009 को उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। साल 2014 में वो जज नियुक्त किये गये थे।

Read More: 20 दिन के भीतर जारी होगा 12वीं बोर्ड का टाइम टेबल, शिक्षा बोले- कलंक न बन जाए जनरल प्रमोशन, परीक्षा जरूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"