ट्रैफिक कंट्रोल में नंबर- 1 बनने की तैयारी, नियम उल्लंघन करने वालों के हो रहे लायसेंस निरस्त

ट्रैफिक कंट्रोल में नंबर- 1 बनने की तैयारी, नियम उल्लंघन करने वालों के हो रहे लायसेंस निरस्त

ट्रैफिक कंट्रोल में नंबर- 1 बनने की तैयारी, नियम उल्लंघन करने वालों के हो रहे लायसेंस निरस्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 8, 2019 1:06 pm IST

इंदौर । स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरी बार नंबर वन का खिताब पाने के बाद इंदौर को ट्रैफिक सुविधाओं में भी नंबर वन बनाया जाएगा। जिले की पुलिस ने इसके लिए सतर्कता अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अब ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। शहर में देखने में आया है कि पुलिस द्वारा भेजे गए ई चालान के बाद भी लोग ना तो उन्हें कोर्ट में जमा कर रहे हैं, और ना ही उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं । ऐसे में यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस अब सख्ती से कार्यवाही करने का मन बना चुकी है ।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू, यहां से आई सेटेलाइट फ…

इंदौर की एसएसपी रूचि वर्धन मिश्र ने इंदौर आरटीओ के साथ मीटिंग कर अहम यह निर्णय लिया है। शहर में जो व्यक्ति लगातार आरएलवीडी सिस्टम का मजाक उड़ा रहे हैं और कई बार सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से उन्हें ई चालान भी भेजे जा रहे हैं, लेकिन वे बार-बार सिग्नल तोड़ रहे हैं । ऐसे लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और इन लोगों के अब लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को लिस्ट सौंपी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 3 सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, कर चोरो…

वर्ष 2018 से लेकर अब तक पुलिस ने तकरीबन 300 लोगों से ज्यादा की सूची इंदौर आरटीओ को सौंपी है। यह वह लोग हैं जो लगातार ई चालान भेजने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ।एसएसपी का साफ तौर पर यही कहना है कि यदि लोग ट्रैफिक नियमों को पालन नहीं करेंगे तो हम उन्हें सख्ती से ट्रैफिक रूल्स सिखाएंगे और उनका पालन भी करवाएंगे । अभी 300 से ज्यादा लोगों का नाम जिनमें बस , दोपहिया और कार चालक शामिल हैं, इंदौर आरटीओ को सौंपा गया हैं। ये लोग लगातार ट्रैफिक नियमों की अव्हेलना कर नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि अब इस तरीके की सख्ती के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा ।


लेखक के बारे में