22 हजार पेड़ से 22 टन काजू का उत्पादन, समिति बनाकर महिलाओं को दे रहे रोजगार, भेजा जा रहा कई राज्यों में

22 हजार पेड़ से 22 टन काजू का उत्पादन, समिति बनाकर महिलाओं को दे रहे रोजगार, भेजा जा रहा कई राज्यों में

22 हजार पेड़ से 22 टन काजू का उत्पादन, समिति बनाकर महिलाओं को दे रहे रोजगार, भेजा जा रहा कई राज्यों में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 13, 2021 5:55 pm IST

कोरबा: जिले के करतला का काजू अब कर्नाटक के काजू के मुकाबले छत्तीसगढ़ में खड़ा हो गया है। राज्य के अलावा ये झारखंड और ओडिशा तक भेजा जा रहा है। जिले के सौ फीसदी किसान धान की पारंपरिक फसल से हटकर कृषि कार्य कर रहे हैं।

Read More: ‘काट डालूंगा…भले ही मुझे जेल जाना पड़े’, पद की मर्यादा भूल गुंडों की भाषा बोल रहे डिप्टी कलेक्टर, देखें वायरल वीडियो

बता दें कि करतला ब्लॉक के दो हजार किसानों ने करीब 1,300 एकड़ भूमि में काजू के 30 हजार पेड़ों का बागान विकसित किया है। 22 हजार पेड़ से इस साल 22 टन काजू का उत्पादन हुआ है। करीब नौ साल की मेहनत अब रंग लाने लगी है। किसानों ने तो सहकारी समिति का गठन कर बिना किसी सरकारी मदद के काजू प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित कर ली है, जिसमें गांव की महिलाओं को भी काम मिल गया।

Read More: आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है यह विशेष संरक्षित जनजाति, मरीजो को कंधों में लादकर पैदल चलना पड़ता है कई किलोमीटर

वर्तमान में 30 गांव के दो हजार आदिवासी कृषक जुड़ गए हैं और उनकी बाड़ी में 22 हजार पौधे लहलहा रहे हैं। काजू के अलावा आम, नीबू और सब्जियां उगाकर भी किसान अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर रहे हैं।

Read More: राजनांदगांव जिले में नहीं मिला आज एक भी नया कोरोना मरीज, प्रदेश में 4 संक्रमितों की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"