गणतंत्र दिवस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, करेंगे सीएम के संदेश का वाचन

गणतंत्र दिवस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, करेंगे सीएम के संदेश का वाचन

गणतंत्र दिवस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, करेंगे सीएम के संदेश का वाचन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 24, 2021 5:41 pm IST

भोपालः गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2021 के मौके पर मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Read More: 45 साल के युवक ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा हवालात

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मंत्रि-परिषद के सदस्य जिला मुख्यालयों पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Read More: महाकुंभ में डूबकी लगाने के लिए दिखाना होगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, स्वस्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसीराम सिलावट इंदौर, कुंवर विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा रोज सिंधिया शिवपुरी, भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, सु मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविन्द सिंह राजपूत छिंदवाड़ा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास कैलाश सारंग सीहोर, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, सु उषा ठाकुर होशंगाबाद, अरविंद भदौरिया भिंड, डॉ. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग राजगढ़ और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव धार जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।

Read More: ट्रैक्टर परेड को प्रभावित करने बनाए गए 300 से अधिक ट्विटर एकाउंट, पाकिस्तान से रची जा रही साजिश

इसी प्रकार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना, इंदर सिंह परमार शाजापुर, राम खेलावन पटेल सतना, रामकिशोर (नानो) कावरे बालाघाट, बृजेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर, सुरेश धाकड़ बैतूल और ओ.पी.एस. भदौरिया छतरपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Read More: राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में करेंगी ध्वजारोहण, कोरोना वॉरियर्स को करेंगी सम्मानित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"