आदिवासियों को हिंदू लिखने के मोहन भागवत के बयान पर बोले जनसंपर्क मंत्री, कहा- जाति के आधार पर भड़काने का काम बंद करें..

आदिवासियों को हिंदू लिखने के मोहन भागवत के बयान पर बोले जनसंपर्क मंत्री, कहा- जाति के आधार पर भड़काने का काम बंद करें..

आदिवासियों को हिंदू लिखने के मोहन भागवत के बयान पर बोले जनसंपर्क मंत्री, कहा- जाति के आधार पर भड़काने का काम बंद करें..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 8, 2020 5:01 am IST

भोपाल। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मोहन भागवत के आदिवासियों को हिन्दू लिखने के बयान पर प्रतिकिया दी है। मंत्री ने कहा कि आरएसएस का एजेंडा धर्म आधार पर बांटने का रहा है। उनको न समझाएं वो बहुत समझदार हैं। धर्म जाति के आधार पर भड़काने का काम बंद करें।

Read more News: रेलवे स्टेशन पर धरने में बैठे हजारों यात्री, नाराज यात्रियों ने की …
मंत्री ने आगे कहा कि आरएसएस जो कह रही है बीजेपी भी वही कर रही है। दोनों अंग्रेजों की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। संघियों से पहले आदिवासी भारतीय हैं।

Read more News: सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय व्यापार और उद्योग मेला का किया शुभारंभ…

मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 3 हजार गौशाला बनाये जाने का वादा पूरा करेगी। गौवंश की रक्षा के साथ हादसों को रोकने की भी प्लानिंग है। सीएम कमलनाथ ने इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। बिरला ने भी इसमें सहयोग किया है।

Read more News: ट्रांसपोर्ट व्यापारी को फोन पर धमकी देने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत…

इसके साथ ही मंत्री ने डीजीपी पैनल अस्वीकार करने के मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया फॉलो की जा रही है। सीएम सही समय पर सही निर्णय लेंगे।

Read More News: बारिश के कारण खुले में रखे धान भीगे, लाखों का नुकसान, धान खरीदी भी प्रभावित


लेखक के बारे में