कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी पंजाब मेल, 7 डिब्बों को जंगल में छोड़ ट्रेन पहुंची स्टेशन
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी पंजाब मेल, 7 डिब्बों को जंगल में छोड़ ट्रेन पहुंची स्टेशन
हरदा: रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, पंजाब मेल अपने कुछ डिब्बों को छोड़कर स्टेशन पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पहले एस-5 और एस -6 के बीच की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के कुछ डिब्बे जंगल में ही छूट गए थे। इंजन और 17 डिब्बे स्टेशन तक पहुंच गए, जबकि 7 डिब्बे कुछ दूर पहले जंगल में ही छूट गए। हरदा स्टेशन प्रबंधन की मदद से जंगल में छूटे हुए डिब्बों को स्टेशन लाया गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना किया गया।
Read More: आबकारी विभाग के पूर्व OSD समुद्र सिंह भगोड़ा घोषित, पता बताने वाले को 10 हजार रुपए ईनाम
मिली जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन दो हिस्सों में बट गई और 7 डिब्बों को जंगल में छोड़कर हरदा पहुंच गई। स्टेशन प्रबंधन की मदद से रास्ते में छूटे डिब्बों को वापस जोड़ा गया, जिसके बाद रात लगभग 10.45 बजे ट्रेन आगे रवान हुई।
Read More: मध्यप्रदेश को मिली दावोस में बड़ी सफलता, 4125 करोड़ रु के निवेश की बनी संभावनाएं
बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने से ट्रेन में सवार यात्रियों को झटका लगा और कुछ यात्री नीचे गिर गए। इस घटना में ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी आई है।

Facebook


