नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को जिला कोर्ट में मिला VIP ट्रीटमेंट, पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर चाय पीते आए नजर

नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को जिला कोर्ट में मिला VIP ट्रीटमेंट, पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर चाय पीते आए नजर

नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को जिला कोर्ट में मिला VIP ट्रीटमेंट, पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर चाय पीते आए नजर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 17, 2020 5:33 pm IST

इंदौर: नाबालिग से यौन शोषण के मामले के आरोपी प्यारे मियां को कोर्ट ने शनिवार को तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। लेकिन रिमांड में लिए जाने के बाद जिला कोर्ट में पेशी के दौरान जिला कोर्ट में प्यारे मियां को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्यारे मियां को कोर्ट के बाहर बैठकर पुलिसकर्मियों के साथ चाय पीते देखा गया है। बता दें कि पलासिया पुलिस ने 2 दिन की रिमांड खत्म होने पर शनिवार को जिला कोर्ट में पेश किया था। जमीन धोखाधड़ी मामले में चंदन नगर थाना पुलिस ने यह रिमांड ली है। इसके बाद प्यारे मियां के साथ 5 साथियों को जेल भेज दिया गया है।

Read More: ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत मोदी सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 2 लाख 20 हज़ार रुपए?

बता दें कि शनिवार को एक ही कोर्ट खुलने से पेशी पर अन्य मामलों की सुनवाई भी हुई। दोपहर 3 बजे से आरोपित प्यारे मियां को पुलिस लेकर बैठी रही। शाम 7 बजे पुलिस रिमांड मिल सकी। अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, प्रयास विद्यालय के 166 और दंतेवाड़ा से 38 विद्यार्थियों ने मारी बाजी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"