पदभार करते ही नए कलेक्टर पहुंचे क्वारेंटाईन सेंटर, मजदूरों के लिए किया ये काम

पदभार करते ही नए कलेक्टर पहुंचे क्वारेंटाईन सेंटर, मजदूरों के लिए किया ये काम

पदभार करते ही नए कलेक्टर पहुंचे क्वारेंटाईन सेंटर, मजदूरों के लिए किया ये काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 28, 2020 2:39 pm IST

केशकाल। कोंडागांव के नवीन कलेक्टर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने प्रथम प्रवास में जिले के प्रवेश द्वार खालेमुरवेण्ड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर एवं क्वारेंटाईन सेंटर पहुंचे, जहां सर्वप्रथम केशकाल एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ ,नगर पंचायत सीएमओ ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । तत्पश्चात कलेक्टर ने श्रमिकों से मुलाकात के साथ स्क्रीनिंग सेंटर में उपस्थित अधिकारियों से बात कर उन्हें जिले में प्रवेश करने वाले समस्त अन्य राज्यों से जिले में आए श्रमिकों की पूरी तरह जांच के साथ संपूर्ण जानकारी लेने के पश्चात ही उन्हें क्वारेंटाईन सेंटर भेजने के निर्देश दिए।

Read More News: SBI ने ग्राहकों को 1 महीने में दिया दूसरा बड़ा झटका, एफडी में ब्याज की दरें घटाई

इसके पश्चात कलेक्टर ने अधिकारियों से वार्तालाप किया एवं क्वारेंटाईन सेंटरो के आसपास किसी भी अन्य व्यक्ति के प्रवेष को रोकने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन, मास्क की अनिवार्यता को सख्ती से पालन करने एवं क्वारेंटाईन सेंटरो में हो रहे खर्च का व्यवस्थित समायोजन के निर्देष दिए साथ ही श्रमिको से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा कलेक्टर ने श्रमिको को सेंटरो से निकलने के पश्चात जिले में ही रोजगार मूलक कार्यो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त अवसरो के बारे में भी बताया। साथ ही कलेक्टर ने सेंटर्स में उपलब्ध व्यवस्थाओं का मुआयना करने के पश्चात संतोष जताते हुए, कार्यरत कर्मचारियों को स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

Read More News: हमीदिया से चिरायु अस्पताल रेफर हुई कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, एम्स की टीम करेगी जांच

स्क्रीनिंग सेंटर में मजदूर को बिना चप्पल पहने देख तत्काल चप्पल दिलाने को कहा

खालेमुरवेंड स्क्रीनिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान अपना पंजीयन करा रहे दूसरे जिला से पहुंचे मजदूर व उनके बच्चे को पैर में बिना चप्पल पहने खड़ा देख कलेक्टर ने तत्काल जिला पंचायत सीईओ को आदेशित किया कि उक्त मजदूर को तत्काल चप्पल दिलवाने के साथ ही जो भी मजदूर अन्य राज्य व अन्य जिले से पहुंच रहे हैं यदि उनके पास चप्पल ना हो तो उन सभी को चप्पल दिलवाने को कहा साथ ही सभी को सावधानीपूर्वक रहने को भी कहा । इस दौरान प्रमुख रुप से कोंडागांव पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप, सीएमएचओ टीआर कुँवर, एसडीएम दीनदयाल मंडावी, कोंडागांव पवन प्रेमी, तहसीलदार राकेश साहू, बीएमओ डॉक्टर बिसेन, जनपद पंचायत सीईओ शिवलाल नाग नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े सहित अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे ।

Read More News: सेना ने IED धमाके का वीडियो किया जारी, कार में भारी मात्रा था विस्फोटक.. देखिए वीडियो


लेखक के बारे में