निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्महाउस पर एसीबी/ईओडब्ल्यू का छापा

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्महाउस पर एसीबी/ईओडब्ल्यू का छापा

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्महाउस पर एसीबी/ईओडब्ल्यू का छापा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: March 19, 2019 8:36 am IST

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के नरदहा स्थित फार्महाउस में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। बताया जा रहा है कि ये फार्म हाउस रेखा नायर के नाम पर है। cकी 10 सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व डीएसपी कर कर हैं, जबकि नायाब तहसीलदार ज्योति सिंह भी मौजूद हैं।

बता दें कि एसीबी/ईओडब्ल्यू ने इससे पहले रेखा नायर की बहन के दुर्ग और भिलाई स्थित घरों पर छापा मारा था। पिछले सप्ताह बुधवार जामुल स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रेखा नायर की बहन के घर छापा मारा गया था। इस दौरान रेखा नायर के किए गए लेन-देन और प्रापर्टी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें : रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना की क़िस्त के नाम पर मांग रहा था पैसे 

गौरतलब है कि रेखा नायर पर आरोप है कि वही फोन टेपिंग मशीन को ऑपरेट करती थी और उसे मुकेश गुप्ता तक पहुंचाती थी। केरल में उसके खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन भी हुआ था। रेखा नायर की बेहिसाब संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।


लेखक के बारे में