Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी आफत की बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी मचाएगी तांडव, इन इलाकों में अलर्ट जारी
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी आफत की बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी मचाएगी तांडव, इन इलाकों में अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान
- कई इलाकों में गरज-चमक और 50-60 किमी/घंटे की तेज हवा की चेतावनी
- कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD के मुताबिक 26 सितंबर तक कई स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं आज भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनती दिख रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से नमी आ रही है और प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Weather Today) पर पड़ रहा है।
अगले 3 दिन इन जिलों में अलर्ट (Chhattisgarh Weather Update)
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari मौसम विभाग के मुताबिक, 23 24, 25 और 26 सितंबर तक प्रदेश के कई स्थानों में बारिश (Chhattisgarh Rain Forecast 26 September) होने के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
दिनांक 22.09.2026 से 26.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 22.09.2026 to 26.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/0OTPg7NkBP— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 22, 2026
आज कहां-कहां होगी बारिश? (Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट किया गया है। वहीं, उत्तरीय क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। । मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को गहरा से निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अपील की है कि आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

देखें पिछले 24 घंटों में कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई (Chhattisgarh Weather Update)
Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs on date 21.09.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 21.09.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/4M4t1qMxGH
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 21, 2026
एमसीबी में अब तक 1150.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 22 सितंबर 2026 तक 1150.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोटाडोल तहसील में सर्वाधिक 1517.0 मिमी, जबकि खड़गवां में न्यूनतम 878.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 1100.1 मिमी, चिरमिरी में 1043.1 मिमी, केल्हारी में 950.0 मिमी, भरतपुर में 1413.0 मिमी तथा कोटाडोल में 1517.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
सक्तीजिले में 953.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक 953.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 0.9 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 871.4, मिली मीटर, जैजैपुर में 765.5, मालखरौदा में 1125.9, डभरा में 1027.9, नया बाराद्वार में 1064.9, अड़भार में 870.5, हसौद में 853.1, चंद्रपुर में 1076.6, एवं भोथिया में 928.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 0.8, नया बाराद्वार में 7.5 तथा अन्य सभी तहसीलों में 0.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- All Schools Closed today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला
- Actress Mithu Mukherjee Passes Away: मशहूर एक्ट्रेस का निधन, पिछले कई दिनों से थी बीमार, सिनेमा जगत में शोक की लहर
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

Facebook


