Petrol Diesel Rate Today 23 September 2026: पेट्रोल 9.19 रुपये और डीजल 2.77 रुपये सस्ता, अब वाहन मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए आज कितना है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Rate Today 23 September 2026: आज 23 सितंबर को कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मई से ईंधन कीमतें स्थिर हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रेट क्यों नहीं घटे और कीमतें कब कम होंगी?

Petrol Diesel Rate Today 23 September 2026: पेट्रोल 9.19 रुपये और डीजल 2.77 रुपये सस्ता, अब वाहन मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए आज कितना है 1 लीटर का रेट

(Petrol Diesel Rate Today 23 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 23, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: September 23, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।
  • ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे आया।
  • WTI क्रूड भी 90 डॉलर से नीचे पहुंचा।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Rate Today 23 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate Today) आज भी स्थिर बनी हुई है। बुधवार को देश में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर रही। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 9.19 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 2.77 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 1078.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है। देश के दूसरे महानगरों की अपेक्षा दिल्ली में ईंधन की कीमतें कम है। जिस वजह से वाहन चालकों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices)में गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 6 बजे ब्रेंट क्रूड 0.38 डॉलर गिरकर 98.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 68 सेंट की गिरावट के साथ 89.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 99.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दबाव देखने को मिला है, जिसका एक कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में बदलाव को माना जा रहा है।

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.31 ₹97.97
चेन्नई ₹107.78 ₹99.56
लखनऊ ₹101.86 ₹95.36
भोपाल ₹115.41 ₹100.47
प्रयागराज ₹101.82 ₹95.05
पटना ₹113.35 ₹99.36
नासिक ₹112.46 ₹98.20

रूस से कम हुआ तेल आयात

भारत के कच्चे तेल आयात में भी हाल के दिनों में बदलाव आया है। अगस्त में रूस से भारत का तेल आयात जुलाई की तुलना में करीब 16.5 प्रतिशत घटकर लगभग 21 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। दूसरी ओर मध्य-पूर्व से तेल की आपूर्ति बढ़ी है। संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी कंपनी ADNOC ने फुजैराह और सोहर जैसे टर्मिनलों से कच्चे तेल की सप्लाई शुरू की है। इससे भारत के तेल आयात के स्रोतों में बदलाव देखने को मिला है और बाजार में उपलब्धता पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।

कच्चा तेल सस्ता तो पेट्रोल के रेट कम क्यों नहीं?

कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) सस्ता नहीं हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिख रही कीमतें तुरंत भारत पहुंचने वाले तेल की कीमत नहीं होतीं। मौजूदा ब्रेंट और WTI कीमतें नवंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी हैं। यानी आज सौदा होने पर तेल की डिलीवरी बाद में होगी। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कच्चे तेल के अलावा रिफाइनिंग लागत, टैक्स और अन्य खर्चों का भी असर पड़ता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर तुरंत दिखाई नहीं देता।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।