पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते घरों में दुबके लोग, कोहरा और शीतलहर ने किया हलाकान

पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते घरों में दुबके लोग, कोहरा और शीतलहर ने किया हलाकान

पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते घरों में दुबके लोग, कोहरा और शीतलहर ने किया हलाकान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: January 2, 2020 3:34 am IST

इंदौर: लगातार बदल रहे मौसम के चलते मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में घने कोहरे ने लोगों को घर पर कैद कर दिया है। वहीं, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Read More: इस किसान ने 1 एकड़ में उगाए 44 क्विंटल गेहूं, पीएम मोदी के हाथों होंगे सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा इलाके मं पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बदलते मौसम के चलते पेंड्रा गौरेला मरवाही में घने बादल और कोहरा छाए हुए हैं। बारिश के चलते शीतलहर और कोहरे ने लोगों को घरों में दुबका दिया है। बताया गया कि अमरकंटक, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही इलाके में पिछले 36 घंटे से बारिश हो रही है। पेंड्रा का तापमान 10 डिग्री और अमरकंटक 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Read More: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने से पहले कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

बुधवार रात इंदौर में भी न्यूनतम तापमान पहुंचा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के पूरे शहर में घना कोहरा छाया हुआ है।

Read More: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल, जानिए कब किस विषय का है पेपर

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के लोरमी इलाके में भी तापमान लगातार कमी आ रही है। लोरमी में बुधवार को तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के चलते इलाके में जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

Read More: भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"