JEE-NEET के परीक्षार्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने रायपुर कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जारी किए फोन नंबर

JEE-NEET के परीक्षार्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने रायपुर कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जारी किए फोन नंबर

JEE-NEET के परीक्षार्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने रायपुर कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जारी किए फोन नंबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: August 30, 2020 3:07 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की जाए। सरकार के निर्देश के बाद रायपुर कलेक्टर एस भारती ने तीन अधिकारियों को ड्यूटी लगाई है, जो छात्रों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने वाले वाहनों की व्यवस्था देखेंगे।

Read More: मुकेश अंबानी के हाथों बिक गया ‘बिग बाजार’, रिटेल किंग किशोर बियानी पर बढ़ रहा था कर्ज

इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
संदीप कुमार अग्रवाल: संयुक्त कलेक्टर रायपुर
दीपक भारद्वाज: तहसीलदार नजुल रायपुर
केएस पटले: जिला मिशन समन्वयक रायपुर

Read More: प्रदेश में आज रिकॉर्ड 1558​ नए कोरोना मरीज मिले, 29 मरीजों की मौत, अब तक 1374 लोगों की जान गई

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जारी निर्देश पर कहा है कि लॉकडाउन के कारण बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। अतः बस ऑपरेटरों से तत्काल बसों की व्यवस्था कराई जाए, आईआईटी जेईई (JEE) परीक्षा 1 सितम्बर से आयोजित की जा रही है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलानी होगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं।

Read More: कल सुबह 10 बजे राहुल गांधी करेंगे ‘अर्थव्यवस्था की बात’, बताएंगे मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट किया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"