NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए जरुरी खबर, एग्जाम के कुछ घंटे पहले NMC ने मेडिकल कॉलेजों को जारी किए अहम निर्देश, पढ़िए
NEET Re-Exam 2026 21 जून को प्रस्तावित है। NMC ने मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों को अवकाश न दें।
NEET Re-Exam 2026/Photo Credit: AI
- NMC ने मेडिकल कॉलेजों को 20 और 21 जून को छात्रों को अवकाश नहीं देने का निर्देश दिया
- 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए फैसला
- केवल विशेष परिस्थितियों और उचित कारण होने पर ही छुट्टी दी जा सकेगी
नई दिल्ली। NEET Re-Exam 2026: नीट की पुन:परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे रविवार को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में सहयोग के लिए 20 और 21 जून को विशेष परिस्थतियों को छोड़कर विद्यार्थियों को अवकाश न दें।
NMC ने जारी एक नोटिस (NMC Latest Guidelines) में कहा कि यह कदम उन कुछ घटनाओं को देखते हुए उठाया गया है, जिनमें मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता और निष्पक्षता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल पाए जाने के मामले सामने आए थे। इसमें कहा गया है कि यह निर्देश चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के आयोजन के संबंध में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।
आयोग (NEET Re-Exam 2026) ने मेडिकल कॉलेजों से यह भी कहा कि वे सतर्क रहें और विद्यार्थियों को जागरूक करें कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती हो। नोटिस में कहा गया है, अतीत में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मेडिकल कॉलेजों के कुछ विद्यार्थी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे, जो परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती थीं।
मेडिकल छात्रों की छुट्टी रद्द
NEET Re-Exam 2026 इसमें कहा गया है कि इसे ध्यान में रखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया जाता है कि वे सतर्क रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों को ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने के प्रति जागरूक किया जाए। एनएमसी ने कॉलेजों को सलाह दी है कि वे 20 और 21 जून को विद्यार्थियों को अवकाश न दें और केवल ‘‘विशेष परिस्थितियों’’और उचित कारण होने पर ही छुट्टी प्रदान की जाए। यह सूचना आयोग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के डीन और प्राचार्यों को भेजी गई है। (NMC Latest Guidelines)
गौरतलब है कि मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस साल तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) वर्तमान में इस मामले की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ें
- Mangal Gochar 2026: 44 दिन तक बरसेगी मंगल की कृपा, आज इन राशियों को होगा बड़ा फायदा…. नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल राशिफल
- Petrol Diesel Price Today 20 June 2026: आ गए अच्छे दिन! सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, जानें अब कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन
- शहमात The Big Debate: सीक्रेट बैठक का मर्म..सस्पेंस, सवाल..सियासत गर्म! सीएम ने दिया कौन सा मंत्र? देखें पूरी रिपोर्ट
- Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड
- Gujarat News: कुदरत का कहर, बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Facebook


