कोरोना संक्रमण को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, इन सेवाओं पर लगी पाबंदी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, इन सेवाओं पर लगी पाबंदी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, इन सेवाओं पर लगी पाबंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 24, 2021 4:46 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालाम को देखते हुए पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, हालात को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

Read More: छत्तीसगढ़ का ये गांव बना कंटेनमेंट जोन, दुकानों को बंद करने का आदेश

जारी निर्देश के अनुसार होली मिलन सहित सभी सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे, साथ ही सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, संस्कृति खेलकूद समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Read More: भाजपा नेताओं ने घायल जवानों से की मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष ने की नक्सलियों की निंदा, तो बृजमोहन ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

वहीें, धार्मिक स्थलों को सिर्फ व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेंगे। विवाह या अंत्येष्टि कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। सभी प्रकार की सभा रैली धरना जुलूस पर रोक रहेगी। दोपहिया वाहन में दो और कार में चार से अधिक व्यक्ति सवार नहीं हो सकेंगे। डीजे नगाड़ा ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। जिन इलाकों में एक से ज्यादा कोरोना मरीज मिलते हैं, उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

Read More: DL के लिए ऑनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़, परिवहन मंत्री अकबर ने किया पोर्टल का शुभारंभ

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"