रायपुर IG सहित कई पुलिसकर्मी रहेंगे 7 दिनों तक क्वारंटाइन, सामने आई कोरोना जांच की रिपोर्ट

रायपुर IG सहित कई पुलिसकर्मी रहेंगे 7 दिनों तक क्वारंटाइन, सामने आई कोरोना जांच की रिपोर्ट

रायपुर IG सहित कई पुलिसकर्मी रहेंगे 7 दिनों तक क्वारंटाइन, सामने आई कोरोना जांच की रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 2, 2020 6:19 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी रायपुर कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनता नजर आ रहा है। रायपुर में पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईजी रायपुर समेत कई पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।

Read More: चीन को एक और बड़ा झटका, हांगकांग में विवादित कानून को लेकर अमेरिका ने चीन पर लगाए नए प्रतिबंध

वहीं, गुरुवार को रायपुर आईजी सहित कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन ऐतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी पुलिसकर्मियों को 7 दिन तक क्वारंटाइन रहने कहा है। सभी पुलिसकर्मी 7 दिनों तक अपने घर पर क्वारंटाइन रहेंगे।

Read More: चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर दुकानदारों का बड़ा बयान, कहा- भारत में चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना मुश्किल है क्योंकि…

बता दें कि आज भी राजधानी रायपुर में 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद रायपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 373 हो गई है। इनमें से 204 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 167 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: रायपुर पुलिस ने तैयार की गुंडे बदमाशों की सूची, लिस्ट में 20 थानों के 28 शातिरों का नाम शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"