ऑरेंज जोन में शामिल हुआ राजधानी रायपुर, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य इलाकों में मिलेगी छूट

ऑरेंज जोन में शामिल हुआ राजधानी रायपुर, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य इलाकों में मिलेगी छूट

ऑरेंज जोन में शामिल हुआ राजधानी रायपुर, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य इलाकों में मिलेगी छूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 22, 2020 6:13 pm IST

रायपुर: राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।

Read More: मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखा पत्र, कहा- नवगठित 704 पंचायतों 2 अक्टूबर तक पूरा हो निर्माण कार्य

जारी सूची के अनुसार अब राजधानी रायपुर को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया गया है। अब राजधानी रायपुर में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में कई सेवाओं को छूट मिलेगी।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 40 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 172 संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 मई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 21 मई की स्थिति में कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 44 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या इस प्रकार है।

Read More: भारत के साथ टेस्ट ​सीरीज पर किक्रेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, बोले इतने प्रतिशत है मैच होने की उम्मीद…देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"