खैर नहीं पान-गुटखा खाकर ‘मोर रायपुर’ की सड़कों को गंदा करने वालों की, देना होगा भारी जुर्माना

खैर नहीं पान-गुटखा खाकर 'मोर रायपुर' की सड़कों को गंदा करने वालों की, देना होगा भारी जुर्माना

खैर नहीं पान-गुटखा खाकर ‘मोर रायपुर’ की सड़कों को गंदा करने वालों की, देना होगा भारी जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 17, 2019 2:10 am IST

रायपुर: पान गुटखा खाने वालों की छत्तीसगढ़ में शामत आने वाली है। दरअसल अब पान गुटखा खाकर राजधानी रायपुर की सड़कों को गंदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की तैयारी की जा रही है। पान-गुटखा खकर सड़कों पर थूकने वालों पर शहर के हर चौक चौराहों पर लगे कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी। इसके बाद उनके घरों में मोटी रकम का चालान भिजवाया जाएगा। तो हो जाइए सावधान, अब खैर नहीं गुटखा खाकर थूकने वालों की।

Read More: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 7 दिन में 5 बैठकें, सरकार पेश कर करेगी अनुपूरक बजट

दरअसल स्मार्ट सिटी ‘मोर रायपुर’ योजना के तहत तहत नगर निगम रायपुर ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर पान गुटखा खाकर सड़कों पर थूकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम शहर के हर चौक-चौराहो पर लगे एनटीएम कैमरो की मदद से ऐसे लोगो को चिन्हांकिंत कर उनकी गाड़ी नंबर के आधार पर यातायात पुलिस की मदद से उनके दिए पते पर मोटी रकम का चालान भिजवाएगी।

Read More: कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर जश्न की तैयारियां, पीसीसी भवन में जोर शोर से तैयारियां जारी

वहीं, चालान नहीं भरने पर नगर निगम पुलिस विभाग के साथ मिलकर वाहनों की जब्ती कार्रवाई भी कर सकती है। बताया जा रहा है कि पान-गुटखा खाकर शहर में गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद से शुरू करेगी।

Read More: पंधी में आज पंच-सरपंच और किसान सम्मेलन, सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल, देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.