राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, कांग्रेस नेता त्रिवेदी ने कहा- छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई राशि से ही खरीदी गई जमीन
राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, कांग्रेस नेता त्रिवेदी ने कहा- छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई राशि से ही खरीदी गई जमीन
रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है।
Read More News: स्कूल के शौचालय में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों ने रंगे हाथों आरोपी को दबोचा, गरमाया माहौल
इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता ने भी जमीन खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए 18 करोड़ में जमीन खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई राशि से ही जमीन खरीदी की गई है।
Read More News: भूपेश सरकार के ढाई साल की उपलब्धियां गिनाएगी कांग्रेस, 5 दिनों का एक्शन प्लान तैयार, PL पुनिया होंगे शामिल
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस घोटाले में छत्तीसगढ़ की राशि का ही उपयोग किया गया। प्रदेश की जनता ने राम मंदिर के लिए राशि दी थी। सीएम भूपेश बघेल ने भी राम मंदिर के लिए राशि दी थी।
Read More News: कोरोना से मां की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा, मौत को लगाया गले, मिला दर्दभरा सुसाइड नोट

Facebook


