बीजेपी के घोषणा पत्र को रमन ने बताया भरोसे का संकल्प पत्र, कहा- ‘वे’ शिकायत करें, हम तो शौर्य गाथा बताएंगे
बीजेपी के घोषणा पत्र को रमन ने बताया भरोसे का संकल्प पत्र, कहा- ‘वे’ शिकायत करें, हम तो शौर्य गाथा बताएंगे
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बीजेपी के जारी घोषणा पत्र को लेकर कहा है कि यह संकल्प पत्र देश सवा करोड़ लोगों को समर्पित है। ये भरोसे का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि इसमें सुरक्षा और संपन्नता पर विशेष जोर है। सबसे महत्वपूर्ण बात आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है।
उन्होंने घोषणा पत्र के मुख्य मुद्दे और उसकी खूबियां बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में 60 वर्ष की आयु के बाद छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन देने की घोषणा की जाएगी। सभी को पक्के मकान देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग की लंबाई की घोषणा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP का घोषणा पत्र राष्ट्र को समर्पित है तो वहीं कांग्रेस का आतकंवाद को बढ़ावा देने वाला है देश द्रोहियों का है।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने में चुनाव आयोग सक्षम, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने संगोष्ठी में रखे अपने विचार
डॉ सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि हमारी मांग है कि इसे वापस किया जाए। देशद्रोह के कानून में संशोधन का प्रस्ताव काफी खतरनाक है। हमारे समय में सिमट रहा नक्सलवाद अब शहर की ओर बढ़ने लगा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की चुनाव आयोग से शिकायत पर कहा कि वे(कांग्रेस) शिकायत करें हम तो सेना के शौर्य की गाथा सबको बताएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Facebook


