मां की ये कैसी ममता? अपनी ही नाबालिग बहन का रेप करता रहा भाई, पीड़िता की मां करती रही दरिंदे बेटे का बचाव

मां की ये कैसी ममता? अपनी ही नाबालिग बहन का रेप करता रहा भाई, पीड़िता की मां करती रही दरिंदे बेटे का बचाव

मां की ये कैसी ममता? अपनी ही नाबालिग बहन का रेप करता रहा भाई, पीड़िता की मां करती रही दरिंदे बेटे का बचाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 4, 2020 2:42 pm IST

नरसिंहपुर: देश में कड़े कानून बनने के बाद भी रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, बल्कि और मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से आया है, मानवता के साथ ही एक युवती ने मां की ममता को ही शर्मसार कर दिया है। दरअसल 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के भाई ने रेप किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पीड़िता की मां को इस बात की जानकारी होने के बावजूद शिकायत करने से रोकती रही। फिलहाल मामले में पीड़िता की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs मुहिम का बड़ा असर: प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेचने के आरोप में मेडिकल संचालक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसका भाई लंबे समय से अपनी हवस पूरी कर रहा था। वहीं, भाई के करतूतों की जानकारी उनकी मां को भी थी, लेकिन वह खुद शिकायत करने से रोकती रही।

Read More: कांग्रेस नेता का ऐलान, कहा- हाथरस की पीड़िता के आरोपियों का सिर काटकर लाओ, मिलेगा 1 करोड़ रुपए ईनाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"