Who is The New CM in CG? छत्तीसगढ़ में नए सीएम के नामों के बीच दिल्ली पहुंची रेणुका सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
Who is The New CM in CG? छत्तीसगढ़ में नए सीएम के नामों के बीच दिल्ली पहुंची रेणुका सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
रायपुर: Who is The New CM in CG? छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली प्रचण जीत के बाद अब सीएम फेस को लेकर मंथन शुरु हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि विधायक रेणुका सिंह दिल्ली पहुंची हुई है। इसी दौरान वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
Who is The New CM in CG? आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाले सरगुजा संभाग के परिणाम के बाद सबसे ज्यादा नाम इसी संभाग से आ रहे हैं। फिर चाहे वो रेणुका सिंह हो, विष्णुदेव साय हो, रामविचार नेताम या गोमती साय ये नाम इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि माना जा रहा है कि भाजपा इस बार आदिवासी सीएम का दावा खेल सकती है।
Read More: माह खत्म होने से पहले सच होने वाली है ये डरावनी भविष्यवाणियां
रेणुका सिंह के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। रेणुका रमन शासनकाल में महिला बाल विकास विभाग की मंत्री रह चुकी हैं। साथ ही सरगुजा जिले की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। विष्णुदेव साय का नाम भी चर्चा नें है। साय सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बड़े आदिवासी नेता रामविचार नेताम भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं। नेताम तेजतर्रार नेताओं में शुमार होने के साथ ही प्रदेश और केंद्र का भी अनुभव रखते हैं। इसके अलावा रायगढ़ सांसद गोमती साय के नाम पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि सीएम अगर सरगुजा संभाग से होगा तो क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा।

Facebook


