बारिश के कारण किसानों को 2 और 3 जनवरी को जारी टोकन का पुर्नव्यवस्थापन, केंद्रों में गीले हो रहे फड़
बारिश के कारण किसानों को 2 और 3 जनवरी को जारी टोकन का पुर्नव्यवस्थापन, केंद्रों में गीले हो रहे फड़
रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से अब तक 32.63 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। गत दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक बारिश की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके कारण कुछ खरीदी केन्द्रों के फड़ के गीले होने की स्थिति निर्मित हुई है।
पढ़ें- हाइवे पर घने कोहरे के कारण एक के बाद भिड़ती रही गाड़ियां, चीखते-पुक…
इस स्थिति से निपटने के लिए किसानों को 2 और 3 जनवरी को धान बेचने हेतु जारी टोकन के पुर्नव्यवस्थापन की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें- 45 साल की महिला ने अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का किया दावा, 50 करो…
शासन द्वारा पंजीकृत किसानों के धान की निर्धारित पात्रता अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान पुनः टोकन जारी कराकर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर सकते हैं।
पढ़ें-अमेरिकी विमानों पर आतंकी हमले का अलर्ट, पाकिस्तानी एयरस्पेस इस्तेमा…
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा

Facebook


