छत्तीसगढ़ में फिर मिले 10 नए कोरोना मरीज, सभी संक्रमित BSF जवान

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 10 नए कोरोना मरीज, सभी संक्रमित BSF जवान

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 10 नए कोरोना मरीज, सभी संक्रमित BSF जवान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 22, 2020 1:33 pm IST

भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर इलाके से 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि आज मिले सभी नए मरीज बीएसफ जवान हैं। इस खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ जेएल उइके ने की है।

Read More: ‘सफलता के 30 वर्ष’ की ओर अग्रसर ‘जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’, कम खर्च में विश्वस्तरीय इलाज और मानव सेवा के लिए समर्पित संस्थान

मिली जानकारी के अनुसार आज कांकेर जिले में मिले सभी 10 नए कोरोना मरीज में से 9 जवान अंतागढ़ ब्लॉक के पोटगांव कैम्प में और 1 जवान टेमरूपानी कैम्प में पदस्थ थे। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 97 हो गई है।

Read More: नहाने गई 6 युवती नहर में डूबी, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, तीन की तलाश जारी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5757 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4114 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1588 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: खेत में रोपाई कर रही दो यवुतियां आई आकाशीय बिजली की चपेट में, उपचार के लिए लगाया गया गोबर का लेप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"