नायब तहसीलदार आए कोरोना की जद में, जांजगीर जिले में फिर मिले 13 नए मरीज

नायब तहसीलदार आए कोरोना की जद में, जांजगीर जिले में फिर मिले 13 नए मरीज

नायब तहसीलदार आए कोरोना की जद में, जांजगीर जिले में फिर मिले 13 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 22, 2020 3:47 pm IST

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि जांजगीर जिले में 13 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीजों में हसौद नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। इस खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे ने की है।

Read More: स्व.बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले ‘हर जन्म में उनकी तरह पिता मिले’

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हसौद में 10 और डभरा में 2 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें हसौद नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। बता दें कि आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर से 9, रायगढ़ से 9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद से 6, बस्तर से 6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा से 3, महासमुंद से 3, राजनांदगांव से 2, बालोद से 2, कोण्डागांव से 2, सूरजपुर से 1, सरगुजा से 1 और जशपुर से 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत, जिले में कुल मृतकों की संख्या पहुंची 23

गौरतलब है कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 5968 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4230 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1709 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर मिले 230 नए मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"