रायपुर में 17 नए मरीजों की पु​ष्टि, आज राजधानी से कुल 37 नए मामले आए सामने

रायपुर में 17 नए मरीजों की पु​ष्टि, आज राजधानी से कुल 37 नए मामले आए सामने

रायपुर में 17 नए मरीजों की पु​ष्टि, आज राजधानी से कुल 37 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 11, 2020 2:06 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में रविवार को टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी बीच खबर आई है कि राजधानी रायपुर में 17 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आज मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 37 हो गई है।

Read  More: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, आज ही खरीद लें जरूरी सामान, बंद रहेंगी दुकानें

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3869 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 824 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3028 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: 13 से 16 जुलाई के बीच राजधानी सहित इन जिलों में हो सकती झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"