भिलाई में 23 BSF जवान सहित 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 60 नए मामले और 6 की मौत

भिलाई में 23 BSF जवान सहित 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 60 नए मामले और 6 की मौत

भिलाई में 23 BSF जवान सहित 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 60 नए मामले और 6 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 25, 2020 1:40 pm IST

भिलाई: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब मृतकों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भिलाई में 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से 23 संक्रमित बीएसएफ के जवान हैं और दो अन्य हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही राजधानी रायपुर में भी 31 और कोंडागांव में 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 60 नए मामले सामने आए हैं।

Read More: CM शिवराज को कांग्रेस नेता की नसीहत, कहा- भाभीजी ब्रांड का पापड़ खाएं और कोरोना से मुक्ति पाएं

वहीं, दूसरी ओर आज 6 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 3 एम्स और 3 मेकाहारा में भर्ती थे। प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार एक मरीज कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था। दो मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे। ये मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के मुताबिक आज उपचार के दौरान इनकी सांस थम गई।

Read More: राजधानी रायपुर में आज कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की कोरोना से मौत

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6879 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4567 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 2276 मरीजों का उपचार अभी जारी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: कोरोना मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन में शामिल हुए राजधानी रायपुर के ये इलाके, घर से बाहर निकलने पर लगी पाबंदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"