छत्तीसगढ़ में 26 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 166 नए मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में 26 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 166 नए मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में 26 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 166 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 10, 2020 5:48 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में 26 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि कुछ देर पहले जारी किए मेडिकल बुलेटिन में आज 140 मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज कुल नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है।

Read More: AIIMS के डॉक्टर ने 10 वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, पुलिस ने बताई ये वजह… जानिए

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 34, नारायणपुर से 22, दंतेवाड़ा से 17, बिलासपुर से 13, राजनांदगांव से 10, बलौदाबाजार से 34, सरगुजा से 9, रायगढ़ से 7, दुर्ग से 5, बालोद से 3, जांजगीर चांपा से 3 और कोरबा, बेमेतरा, और महासमुंद से 1-1 नए मामले सामने आए हैं।

Read More; बदले चीन के तेवर, राजदूत सन विडोंग बोले- सीमाएं संबंधी प्रश्न संवेदनशील, विरोधी नहीं, दोनों देश बनें पार्टनर

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3832 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 787 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3028 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: पटवारी से रिश्वत लेते हुए 2 पुलिसकर्मी और एक वकील गिरफ्तार, आरोपी ASI निलंबित

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"