छत्तीसगढ़ में फिर मिले 31 नए कोरोना मरीज, रायपुर में आज सर्वाधिक 88, तो प्रदेश में कुल 261 मामले आए सामने
छत्तीसगढ़ में फिर मिले 31 नए कोरोना मरीज, रायपुर में आज सर्वाधिक 88, तो प्रदेश में कुल 261 मामले आए सामने
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ में 31 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में 230 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं, 31 नए मरीज मिलने के बाद आज मिले कुल संक्रमितों की संख्या 261 हो गई है।
Read More: 19 सितंबर से UAE में शुरू हो सकता है IPL 2020, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 5999 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4230 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1740 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: वन मंत्री विजय शाह को हाईकोर्ट से राहत, याचिका में लगाए गए आरोप पाए गए निराधार
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 88
सुकमा- 36
दुर्ग- 30
कांकेर- 15
जांजगीर- 13
मुंगेली- 11
बीजापुर- 9
रायगढ़- 9
बिलासपुर- 10
गरियाबंद- 10
बस्तर- 6
नारायणपुर- 5
बेमेतरा- 3
महासमुंद- 5
राजनांदगांव- 2
बालोद- 2
कोण्डागांव- 2
सूरजपुर- 1
सरगुजा- 1
जशपुर- 1

Facebook


