शह मात The Big Debate: नक्सली.. किसके रोल मॉडल? नक्सल हमले को लेकर फिर शुरू हुई राजनीति, झीरम मामले की सुनवाई पर सियासी युद्ध क्यों?

Politics On Jhiram Kand: बस्तर में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

शह मात The Big Debate: नक्सली.. किसके रोल मॉडल? नक्सल हमले को लेकर फिर शुरू हुई राजनीति, झीरम मामले की सुनवाई पर सियासी युद्ध क्यों?

Politics On Jhiram Kand/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: August 11, 2026 / 11:47 pm IST
Published Date: August 11, 2026 11:40 pm IST

Politics On Jhiram Kand: रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 11 आरोपियों के खिलाफ चल रहे ट्रायल में अभियोजन पक्ष अपने दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर चुका है। लेकिन इस पर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी ये आरोप लगा रही है कि पिछले 12 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है, फिर भी NIA जांच पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि मौजूदा सरकार का रवैया और जांच की गति से झीरम प्रभावितों को न्याय मिलना मुश्किल दिख रहा है। इधर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि क्या टॉप नक्सलियों से झीरम घाटी मामले में पूछताछ हुई?

कांग्रेस के आऱोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को झीरम पर दुख इसलिए हो रहा है क्योंकि उनका रोल मॉडल ही नक्सलवाद है। इधर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झीरम पर केवल राजनीति करती आई है।

Politics On Jhiram Kand: यानी एक तरफ सवाल ये है कि झीरम हमले के बाद प्रभावितों को न्याय कब मिलेगा? दूसरा सवाल ये कि क्या इतने संवेदनशील मामले पर भी पिछले 13 साल से राजनीतिक दल केवल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.