शह मात The Big Debate: जुबान बदली… बदले जज्बात, छात्रों को नहीं मिला राहुल का साथ! एमपी में छात्रों के प्रदर्शन पर क्यों गर्म है राजनीति?
Politics On Student Protests in MP: झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की आंच दूसरे राज्यों तक फैल रही है।
Politics On Student Protests in MP/Image Credit: IBC24.in
- झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की आंच दूसरे राज्यों तक फैल रही है।
- रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई पर सियासी संग्राम छिड़ गया है।
- बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोरेन सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
Politics On Student Protests in MP: भोपाल: झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की आंच दूसरे राज्यों तक फैल रही है। रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस और कंटीले तारों के इस्तेमाल पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने झारखंड सरकार के साथ कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाए।
इस कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर असल मुद्दों से बचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सवालों की झड़ी लगा दी।
Politics On Student Protests in MP: देश में युवाओं के आंदोलन ने सियासी हवा का रुख बदल दिया है। एमपी में करीब ढाई करोड़ आबादी 15 से 29 वर्ष के युवाओं की है। जाहिर है बीजेपी और कांग्रेस दोनों खुद को छात्रों का सबसे बड़ा हितैषी बताने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। लेकिन सवाल ये है कि क्या दलगत एजेंडा छात्रों के हितों पर भारी पड़ने वाला है और क्या यूथ के नाम पर कांग्रेस-बीजेपी में संघर्ष बढ़ेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP News: माफिया और आपराधिक तत्वों का काव्यात्मक विरोध, निराला और महादेवी की साहित्यिक नगरी से हुई शुरुआत, इस तारीख तक चलेगा अभियान
- GeM Sustainable Procurement Award: CG के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, इस चीज के लिए मिला ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, सीएम साय ने कही ये बात
- IAS Transfer and Posting List 2026: वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. प्रदेश के इन दो सीनियर अफसरों को मोदी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आप भी देखें पूरी लिस्ट

Facebook


