छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, ​एक्टिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 50

Ads

छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, ​एक्टिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 50

  •  
  • Publish Date - May 20, 2020 / 11:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बालोद में दो, बलौदाबाजार में दो और अंबिकापुर में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गर्ई है।

Read More: छत्तीसगढ़ में मिला 2 और कोरोना मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45

मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में मिले दोनों संक्रमित युवक डौंडी लोहारा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था और जांच के दौरान वे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ में 5 मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 7 मरीज मिले हैं।

Read More: ओडिशा-बंगाल तट पर ‘अम्फान’, पश्चिम बंगाल से 5 लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 109 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 50 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में मिला 2 और कोरोना मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45